डालसा ने स्‍कूलों में चलाया विधिक जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • जनमानस को जगाना ही डालसा का उद्देश्य : राजेश कुमार सिन्हा

रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा (रांची) के मार्गदर्शन में संत एगनेश बालिका उच्च विद्यालय और संत स्टीफन स्कूल, ईटकी में डालसा ने विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सोनु कुमार साहु, पायल कुमारी, राकेश मिश्रा, अजय कुमार गोप, शंकर साहु और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र व अन्य उपस्थित थे।

एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा ने नालसा 10 स्कीम के तहत साथी, जागृति, आशा और डॉन स्कीम के बारे में जागरूक किया। कहा कि साथी अभियान नालसा के द्वारा संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के वैसे बच्चे, जो बेसहारा, निराश्रित, जिनका कोई आश्रय नहीं है, उन्हें डालसा चिन्हित कर लाभ पहुंचा रहा है। आगे भी पहुंचायेगा।

डॉन अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि लोग नशा की चपेट में आने से बचे। नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी दी। इसका व्यापार करना, एक जगह से दूसरी जगह ले जाना, भंडारण करना, बेचना और सेवन करना अपराध है। कानून में कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। नशा का व्यापक असर सीधे मष्तिस्क पर पड़ता है। साथी अभियान के तहत अब तक 1200 से ज्यादा निराश्रित बच्चों की पहचान की जा चुकी है।

श्री सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चियों और 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का विवाह कानून द्वारा प्रतिबंधित है। इस तरह का बाल विवाह कही सम्पन्न होता है, तो उसमें शामिल होने वाले दोनों पक्षकार कानून में अपराधी होंगे। उन्हें सजा भी हो सकता है।

पीएलवी सोनु कुमार ने डालसा से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पायल कुमारी व राकेश मिश्रा ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और मंईयां सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया। अजय कुमार गोप व शंकर साहु ने मध्यस्थता और लोक अदालत की बात की। डालसा के कार्यरत पीएलवी द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK