- सहकारिता सशक्तीकरण अभियान के तहत किया कार्यक्रम
- ठाकुरगांव में सैकड़ों किसानों के बीच लीची का बांटा पौधा
रांची। कृषि दुनिया भर की कई अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, जिसमें लाखों किसान स्थानीय और वैश्विक बाजारों के लिए भोजन का उत्पादन करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। हालांकि, किसानों को अक्सर सीमित बाजार पहुंच, कम कीमतें और सौदेबाजी की शक्ति की कमी समेत कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इन समस्याओं के समाधान को लेकर कृभको ने रविवार (6 जुलाई 2025) को राजधानी रांची से सटे ठाकुरगांव में सहकारिता सशक्तीकरण अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष किसान शामिल हुए।

मौके पर सहकारिता से जुड़े लैंप्स-पैक्स और कोऑपरेटिव के सदस्यों ने सीनियर कॉरपोरेटर मनोज कुमार झा का स्वागत किया। श्री झा ने भी किसानों को निराश नहीं किया। प्रधानमंत्री से प्रेरित श्री झा ने किसानों के बीच लीची का पौधा वितरण कर एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। साथ ही भारत सरकार और झारखंड सरकार की ओर से किसानों के हित चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कोऑपरेटिव के अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सहकारी समितियों का किसानों की आजीविका और कल्याण पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। बाजार तक पहुंच में सुधार, सौदेबाजी की शक्ति में वृद्धि और प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम प्रदान करके, सहकारी समितियां किसानों की आय बढ़ा सकती हैं और उनके समग्र कल्याण में सुधार कर सकती हैं। ऐसे में किसान सहकारी समितियों से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK