Good News : प्‍लांट चालू होने से पहले ग्रामीणों की शुरू हो गई आय

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के किस्को प्रखंड के तिसिया में ब्रिकवेटिंग प्लांट स्‍थापित हो रहा है। काम चल रहा है। इससे पहले ही ग्रामीणों की आय शुरू हो गई है। लोगों ने बताया कि अभी सूखे पत्तों की खरीद 2 रुपये प्रति किलो की दर से हो रही है। इसका भंडारण प्रारंभ हो गया है। लोग एक दिन में सौ से डेढ़ सौ किलो तक सूखे पत्ते ला रहे हैं। इससे 250 से 300 रुपये तक प्रति व्यक्ति आय हो रही है। अभी हर दिन 80 से 100 लोग काम कर रहे हैं। उत्पादन प्रारंभ होने पर आय में बढ़ोतरी होगी।

उपायुक्‍त ने किया निरीक्षण

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम प्‍लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍हें अ‍धिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कामगारों की सुरक्षा बीमा का प्रीमियम 1 वर्ष का कराया जाएगा। संचालन समिति का गठन हो चुका है। इसमें अध्यक्ष राजेंद्र यादव तिसिया, सचिव सीताराम उरांव हुटाप, कोषाध्यक्ष सोमरा उरांव सलैया, सदस्य अरुण लोहरा, सीतादेवी सलैया, लुसिया सुरीन करकट, इंद्रीश नगेशिया मडुवापाट, सरिता देवी तिसिया, सुनीता देवी हुटाप, आश्रिता टोप्पो मसूरियाखाड़ यानी 15 सदस्य हैं। प्रबंधक के रूप में रामजीत लोहरा और रात्रि प्रहरी के तौर पर डेवठान उरांव कार्य कर रहे हैं।

औद्योगिक सिलाई केंद्र को देखा

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने किस्को प्रखंड के पुराने प्रखंड भवन में संचालित हो रहे औद्योगिक सिलाई केंद्र का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सिलाई केंद्र के कटिंग, इस्‍त्री, काज बटन सहित अन्य सभी कार्यों का अवलोकन किया। वर्तमान में स्कूल ड्रेस की सिलाई की जा रही है। इसके बाद बाजार के लिए ड्रेस की सिलाई की जाएगी। इस केंद्र का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा।

ये अधिकारी भी थे मौजूद

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोप्पो, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिंज, एडीएफ दिव्या तिवारी, वरुण शर्मा ,जेएस एलपीएस के सुजीत बारी, स्टेनो लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव सहित अन्य उपस्थित थे।