नितिन गडकरी ने गढ़वा को दी 2,460 करोड़ की सौगात

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत
  • झारखंड में कोई भी योजना अधूरी नहीं रहेगी

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को 2,460 करोड़ की सौगात दी। दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की। बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में सांसद विष्णु दयाल राम, उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने उनका स्वागत किया।

गढ़वा में आयोजित समारोह में गडकरी ने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसकी लागत 2,460 करोड़ रुपये है। साथ ही उन्होंने रेहला फोरलेन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि आपको बहुत अच्छी फोरलेन सड़क मिली है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी कहते थे कि अगर रास्ते अच्छे होंगे, तो देश समृद्ध होगा। झारखंड खनिजों से भरपूर है, लेकिन यहां के नौजवानों को काम मिलेगा तभी असली विकास संभव होगा।

श्री गडकरी ने कहा कि हमारे इलाके में पानी की किल्लत थी, जिससे 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की। हमने तालाब बनवाकर हालात बदल दिए। उनकी मिट्टी से सड़कें बनाईं। झारखंड में भी यही मॉडल लागू करूंगा। यहां भी 1,000 तालाब बनवाए जाएंगे।

मंत्री ने झारखंड की तसर साड़ी, स्थानीय कला और हस्तशिल्प की भी सराहना की। कहा कि हम साहि‍बगंज और गोड्डा भेजकर इन साड़ियों में झारखंडी डिज़ाइन तैयार कराते हैं। इनकी देशभर में भारी मांग है। यहां के कारीगरों में हुनर की कोई कमी नहीं है। बस ज़रूरत है प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की।

कार्यक्रम में उन्‍होंने गढ़वा-अंबिकापुर और टोरी-चंदवा मार्ग को फोरलेन बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सांसद बीडी राम और विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की मांग पर लिया गया है।

मंत्री ने जानकारी दी कि झारखंड में 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं संचालित हैं। वाराणसी से कोलकाता तक इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी फोरलेन का काम प्रगति पर है। झारखंड में धान की पैदावार होती है। पुआल से बायो-सीएनजी बनाई जा सकती है। यह योजना यहां भी शुरू की जा सकती है।

श्री गडकरी ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के इस कथन से सहमति जताई कि “चुनाव तक राजनीति हो, उसके बाद विकास की राजनीति हो।” गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री गडकरी ने कहा कि झारखंड में कोई भी योजना अधूरी नहीं रहेगी। उन्होंने मंच से “जय जोहार, जय झारखंड और नमस्कार” के साथ अपना भाषण समाप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनके वक्तव्य का स्वागत किया।

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा जिले के विकास की दिशा में आज का दिन एक मील का पत्थर है। वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाएं साकार हो रही हैं। गढ़वा-अंबिकापुर और टोरी-चंदवा मार्ग को फोरलेन को मंजूरी मिली है। यह सड़कें न केवल यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK