ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

झारखंड अपराध
Spread the love

गणतपलाल चौरसिया

गुमला। प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, गांजा और अन्य मादक पदार्थो की खरीद बिक्री की रोकथाम और नकेल कसने के उद्देश्य से गुमला जिला मुख्यालय में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां के निर्देश पर इसका गठन हुआ है।

टीम का नेतृत्‍व गुमला सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस उपाधीक्षक गुमला (प्रशिक्षण) शिव शंकर मरांडी, गुमला पुलिस निरीक्षक सह गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुअनि हिमांशु शेखर सिंह, सअनि सुनील कुमार, सअनि हेमा देवी और गुमला थाना के सशस्त्र बल पुलिस सभी छापामारी दल में शामिल थे।

अनुसंधान के क्रम में सूचना मिली थी कि गुमला जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण नगर में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए छापामारी दल लक्ष्मण नगर पहुंचा। 21 साल के आकाश राज उर्फ आकाश पासवान (पिता-आलोक पासवान) लक्ष्मण नगर, लिप्टस बागान के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।

उसकी निशान देही पर गुमला नगर स्थित बैरागी बागान चाहा ग्राम से 33 वर्षीय बादल साहू (पिता-भुनेश्वर साहू) को दबोचा। उसकी निशानदेही पर 25 वर्षीय छोटू साहू उर्फ जागेश्वर साहू (पिता-जगमोहन साहू) चाहा ग्राम के पास से 35,700 रुपये, दो मोबाइल, 7 पुड़िया ब्राउन शुगर (12 ग्राम) और वेट मशीन जब्‍त किया गया।

उक्‍त दोनों की निशानदेही पर 32 वर्षीय मिन्नत कुमार (पिता-ब्रिजवल चौधरी) चाहा ग्राम बैरागी बागीचा के घर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक वेट मशीन और 10 लाख 13 हजार रुपये बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर गुमला जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK