- लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है उद्देश्य
रांची। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया। यह सूचना जिला प्रशासन को मिली है। इसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है। इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://www.facebook.com/share/1Byb6iUvCy/) बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। इसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है।
जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि मंजूनाथ भजन्त्री का इस फर्जी फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है। जनता से अपील की जाती है कि ऐसी किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करें। इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहें, क्योंकि यह साइबर अपराध का हिस्सा हो सकता है। आपको आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकता है।
जिला प्रशासन द्वारा इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संबंधित साइबर क्राइम यूनिट इस मामले की गहन जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK