पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने नवपदस्थापित उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन और जिला शिक्षा अधीक्षक से उनके कार्यालय में शिष्टाचार 28 जून को भेंट की। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त का स्वागत किया।
गुणात्मक शिक्षा के संवर्द्धन के लिए लंबी बातचीत की। उन्हें बताया कि शिक्षक सदैव विपरीत परिस्थितियों में काम करते आ रहे हैं। सीमित संसाधनों में पठन पाठन कार्य कर रहें हैं। आठवीं बोर्ड परीक्षाफल, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा, मेधा छात्रवृति परीक्षाओं में इस जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।
शिक्षकों की घोर कमी के बीच मीड डे मील व अन्य विभागीय रिपोर्टिंग में पलामू पूरे राज्य में नजीर पेश किया है। लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में प्रशिक्षण से लेकर परिणाम तक शिक्षकों ने पूरी ऊर्जा उड़ेल दी थी, शांतिपूर्ण काम भी हुआ।
त्रासदी है कि इस जिला में पद रिक्तता के सापेक्ष में विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति लंबित है। ग्रेड फोर के लिये संघ सदैव प्रयासरत रहा है। उपायुक्त एस समीरा से बीते 17 जून, 2025 को ध्यान आकृष्ट कराया गया है। संतोषप्रद जवाब भी मिला, लेकिन अभी तक अपेक्षित प्रगति नहीं है। कार्य वरीयता सूची जिला शिक्षा स्थापना समिति से अनुमोदित हो गयी है। रोस्टर क्लियरेंस नहीं होने के कारण प्रोन्नति बाधित है।
उपायुक्त ने कहा था कि बीते दिनों 13 जून ’25 को संपन्न ‘दिशा’ की बैठक में हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने भी यह मामला उठाया था। इसके आलोक में आवश्यक दिशा निर्देश भी जिला शिक्षा अधीक्षक को दे दी है। कुछ ही दिनों में ग्रेड फोर में प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा। इसके बावजूद स्थिति यथावत है।
इसके बाद जिला कार्य कारिणी के सदस्यों ने जिला शिक्षक अधीक्षक से भेंट की। ग्रेड फोर की अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि ग्रेड फोर की प्रोन्नति अंतिम चरण में है, लेकिन रोस्टर क्लियरेंस में तकनीकी अड़चनें आ रही। इसके कारण यह काम बाधित है। वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की कोशिश जारी है।
जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि यह काम लंबे समय से चल रहा है। हालांकि परिणाम नहीं आ रहा है। इससे रिटायर होने के कगार पर पहुंच चुके शिक्षकों में व्यवस्था के प्रति घोर उदासीनता है। जिला इकाई विभाग के इस रवैये पर दो जुलाई को विभिन्न चरणों के आंदोलन करने की घोषणा करेगी।
शिष्टमंडल में अजाप्टा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, सुनील उपाध्याय, संयुक्त सचिव विनय मांझी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK