सेमरी गांव में 2.5 लाख की लागत से बन रहा ताजिया

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • शांति व्यवस्था को लेकर कमेटी सतर्क

विश्वजीत कुमार रंजन

बरडीहा (गढ़वा)। जिले के बरडीहा प्रखंड के सेमरी गांव के साने अल्ली वतन पश्चिम टोला में इस वर्ष 2.5 लाख रुपये की लागत से ताजिया का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य पूरी तरह से मुहल्ले के लोगों के आपसी सहयोग से हो रहा है।

सदर आलमगीर अंसारी और मेराज ने बताया कि इस साल भी आशिक अंसारी, नौशाद अंसारी, जमशेद अंसारी, मुशर्रफ अंसारी और नूर मोहम्मद अंसारी की मदद से ताजिया का निर्माण कराया जा रहा है। ताजिया का निर्माण मुहल्ले के मिस्त्री बिन अंसारी, हारून अंसारी, मनुवार अंसारी और एख़लाख अंसारी कर रहे हैं।

मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर एजाज अंसारी, शमशीर अंसारी और शाहिद अंसारी नवजवान कमेटी के साथ तैयारी में जुटे हैं। जुलूस को लेकर स्थानीय थाना को लिखित सूचना देने की बात भी कही गई है।

साने आली वतन कमेटी के सेक्रेट्री रेयाज अंसारी और जमशेद अंसारी ने बताया कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक पवित्र और शोक का महीना है। यह त्योहार पैग़म्बर मोहम्मद साहब के नवासे ईमाम हुसैन की कर्बला में दी गई शहादत की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम की 10वीं तारीख को आशूरा कहा जाता है। इसी दिन ताजिया जुलूस निकाला जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK