रांची। गोस्सनर कॉलेज के बीबीए विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत 28 जून को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाना और एक स्वस्थ एवं नशा-मुक्त परिसर की ओर अग्रसर होना था।
इन सभी प्रतियोगिताओं में कॉलेज के अनेक विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विषय के प्रति अपनी जागरुकता, रचनात्मकता एवं प्रतिबद्धता को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम का मूल्यांकन एवं विजेताओं का चयन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ प्रियंका सोरेन और डॉ अनीता अंजु खेस ने किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्होंने सम्मानित भी किया।
यह कार्यक्रम सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसने छात्रों के बीच नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने और कॉलेज परिसर को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाए रखने की प्रेरणा दी।
ये प्रतियोगिताएं हुई
- निबंध लेखन
- भाषण
- क्विज़
- स्लोगन लेखन
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK