JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का पश्चिमी सिंहभूम दौरा कल

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • कई जनसभा को करेंगे संबोधित

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के दौरे पर रहेंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में वे कई स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।

दौरे की शुरुआत सुबह 8 बजे चक्रधरपुर के वन विश्रामागार, भारत भवन में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत कार्यक्रम से होगी। इसके बाद लगभग 9 बजे वे भारत भवन से रेलवे ओवरब्रिज होते हुए पवन चौक, भगत सिंह चौक, प्रखंड कार्यालय समीप धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, आसनतालिया चौक और नकटी में शहीद मछुवा गागराई की प्रतिमा तक माल्यार्पण यात्रा करेंगे। इस क्रम में कराईकेला लौटते हुए वे शहीद दुर्गा चरण महतो को भी श्रद्धांजलि देंगे।

कराईकेला में हाई स्कूल मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें जयराम महतो मुख्य वक्ता के रूप में जनता को संबोधित करेंगे। सभा दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद विधायक महतो का काफिला चक्रधरपुर मेन रोड होते हुए चाईबासा गांधी मैदान की ओर रवाना होगा। रास्ते में वे पोटका आदिवासी मित्र मंडल, खुटपानी चौक, सरायकेला मोड़ और बड़ी बाजार में माल्यार्पण व स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे। चाईबासा पहुंचने पर शहीद पार्क में वीर शहीदों को नमन किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे चाईबासा गांधी मैदान में होने वाली जनसभा में स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम होगा। सभा को केन्द्रीय नेताओं के अलावा मुख्य वक्ता जयराम महतो संबोधित करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में जयराम महतो तांतनगर रोड स्थित जे.एल.के.एम. जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद चाईबासा परिसदन में वे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं झारखंड आंदोलनकारियों के साथ संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जयराम महतो के साथ लगभग 150 मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल रहेगा, जिससे पूरे जिले में उनके दौरे को लेकर विशेष तैयारी की गई है। उनके दौरे और कार्यक्रम की जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष करन महतो  के द्वारा दी गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *