आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। एमबी डीएवी का छात्र बाल-बाल बचा। उसने बाईक समेत कार के ऊपर छलांग़ लगाई। घटना समाहरणालय चौक के समीप गुरुवार सुबह की है। पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कारवाई में जुट गई।
सर्किट हाउस की ओर से लोहरदगा के इंजीनियर श्याम बिहारी यादव अपने स्विफ्ट डिजायर से समाहरलालय चौक क्रॉस कर रहे थे। तभी एसपी आवास की ओर से एमबी डीएवी का एक छात्र प्रियांश कुमार सिंह (पिता-रवि सिंह, विद्युत कालोनी पतराटोली) अपनी बाइक से तेज रफ्तार से जा रहा था।
उसने कार के आगे बाई हेड लाइट के करीब जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के साथ ही कार के ऊपर से बाइक समेत छलांग लगाकर क्रॉस कर गया। इस घटना में प्रियांश को मामूली चोट आई। वह बाल बाल बच गया। दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इंजीनियर ने आगे इस प्रकार से गाड़ी नहीं चलाने की सलाह दी।
मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ करते हुए आगे की कारवाई में जुट गई। प्रियांश के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।
दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर कचहरी मोड़ की है। एक स्कूटी और बाइक में हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकार लगातार सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। हालांकि दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK