रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत थोड़ी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। आईसीयू में सीमित लोगों को उनसे मिलने की अनुमति है।
प्रवक्ता ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है। उसमें ना तो कोई गिरावट आई है और ना ही कोई सुधार हुआ है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौंटे। उन्होंने कहा कि अभी झारखंड और झारखंडवासियों को शिबू सोरेन के मार्गदर्शन की जरूरत है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।
उल्लेखनीय है कि 81 वर्षीय गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह एक साल से डायलिसिस पर हैं। वे डायबिटीज से पीड़ित हैं। हार्ट की बाइपास सर्जरी भी हो चुकी है।
गत गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सर गंगाराम अस्पताल में जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके पहले राज्यपाल संतोष गंगवार भी अस्पताल पहुंचे थे। गुरुजी से मुलाकात की थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK