Jharkhand Weather : राज्‍य में 29 जून को होगी बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्‍य रही। बीते 24 घंटे में राज्‍य के लगभग सभी जगहों पर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश खूंटी में दर्ज की गई। राज्‍य में फिर 29 जून को बहुत भारी बारिश होने के संकेत हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 27 जून को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 28 जून से 3 जुलाई तक राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 28 जून से 1 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

यहां भारी होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 28 जून को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍यवर्ती और उत्‍तरी-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 29 जून को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 30 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 1 जुलाई को राज्‍य के दक्षिणी-पश्चिम और इसके निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश होगी

केंद्र के अनुसार 29 जून को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य और इसके निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK