

विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजन पर पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रभार मुक्त कर दिया गया है। अब उन्हें उनके मूल विद्यालय उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय लावाही कला, डंडई वापस भेजा जा रहा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को मिली शिकायत और उपायुक्त के सचिवीय आदेश के आलोक में विद्यालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जांच कराई गई थी। श्री सिंह को राजकीय कृत +2 दो उच्च विद्यालय, कांडी में 17 अप्रैल, 2026 को जारी पत्र तहत अगले आदेश तक प्रभारी प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
कुछ ही दिनों पूर्व उनके विरुद्ध CP Grams के माध्यम से पद से मुक्त करने की शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अन्य विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से अनावश्यक पत्राचार किया। जनप्रतिनिधियों से भी वाद-विवाद किया। इसे स्वेच्छाचारिता और मनमानी का मामला माना गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर जांच दल का गठन किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने श्री सिंह का कांडी विद्यालय में प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। अब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, कांडी के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक राम प्रसाद पाठक को दिया गया है।
जिला शिक्षा कार्यालय के आदेश के अनुसार मलय कुमार सिंह को 11 अगस्त, 2026 तक विद्यालय का संपूर्ण प्रभार श्री पाठक को हस्तगत करना होगा। इसके बाद 12 अगस्त के अपराह्न से मलय कुमार सिंह अपने मूल पदस्थापन वाले विद्यालय उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय लावाही कला, डंडई में योगदान देंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



