सदर अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या

झारखंड
Spread the love

  • अस्पताल परिसर में फैली सनसनी

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सदर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण की पत्नी सुषमा देवी ने अपने आवास में बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई स्तब्ध रह गया। उनका आवास परिसर में है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त डॉ. तरुण ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उनका परिवार अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में मौजूद था। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वे घर पहुंचे, तब दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को सूचना दी। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया, तब अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। सुषमा देवी की लाश पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी।

आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। इस घटना से डॉ तरुण का परिवार, अस्पताल कर्मी व स्थानीय लोग शोक में डूबे हुए हैं। अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल है। हर कोई इस घटना से हैरान और दुखी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK