मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत मैराथन कल

झारखंड
Spread the love

  • जागरुकता गतिविधियों की जानकारी Resist पोर्टल पर हो रही अपलोड

गणपतलाल चौरसिया

गुमला। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 से 26 जून, 2025 तक मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरुकता अभियान का आयोजन पूरे झारखंड में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

गुमला जिले में भी इस अभियान को चरणबद्ध रूप से कार्ययोजना के अनुसार संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रतिदिन की गतिविधियों, फोटोग्राफ एवं वीडियो लिंक को https://Resist.jharkhand.gov.in पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जा रहा है।

अभियान के अंतिम दिन 26 जून, 2025 को विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें। समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK