छपरा। बिहार के सारण जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार के कहर में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में, करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना छपरा-हाजीपुर नेशनल हाइवे 19 पर नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन के पास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन मक्का लादकर दिघवारा से हाजीपुर जा रहा था। तेज रफ्तार में दौड़ रही गाड़ी का अचानक एक चक्का फट गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। पलटने के साथ ही पिकअप में बैठे लोग सड़क पर बिखर गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मक्के के भारी बोरे भी सड़क पर बिखर गए, जिनके नीचे कई लोग दब गए। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को पहले सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को तुरंत पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। घायलों में कई लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। सभी लोग मक्का भूनवाने के लिए हाजीपुर जा रहे थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj