जनजातीय बहुल गांवों में 30 जून तक चलेगा ग्राम उत्कर्ष अभियान

झारखंड
Spread the love

  • विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोगों को दिलाया जाएगा लाभ
  • अभियान की जानकारी के लिए उपायुक्त ने रथ को किया रवाना

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक लोहरदगा के सभी जनजातीय बहुल ग्रामों चलेगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को दि‍लाया जाना है। जिले की 66 पंचायतों में से 63 पंचायत जनजातीय बहुल हैं। इस अभियान के तहत देश के आकांक्षी जिलों में 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल गांवों को आच्छादित किया जाना है। उक्त बातें उपायुक्त डॉ ताराचंद ने मीडिया से उक्‍त बातें 15 जून को कही।

डॉ ताराचंद ने बताया कि अभियान के तहत 17 मंत्रालयों के समन्वित प्रयासों से 25 योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। इसमें  बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजिविका आदि में महत्वपूर्ण कमियों को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों एवं समूहों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। उक्त अभियान के तहत लोहरदगा जिले में 205 ग्रामों को पंचायतवार चिन्हित किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत पचास प्रतिशत या उससे अधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले ग्रामों को लिया गया है। इसका लक्ष्य जनजातिय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाना है। इस अभियान के तहत इन गांवों में इस दौरान प्रखंडवार विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों में नए आधार कार्ड एवं आधार कार्ड अपडेट, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पोषण अभियान, टीबी मुक्त भारत, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड मनरेगा इत्यादि के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य सभी विकास योजनाओं से जनजातीय समुदाय को जोड़ते हुए उनको इसके प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत लाभुकों को विकास से संबंधित योजनाओं से प्राथमिकता देकर आच्छादित करना है। जनजातीय कल्याण के लिए कार्य इस अभियान के बाद भी जारी रहेंगी।

उपायुक्त ने समाहरणालय प्रांगण से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए दो जागरुकता रथों को सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप व कल्याण विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *