Jharkhand Weather : कल से लगातार होगी भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कई जगहों पर 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलेगी हवा

Jharkhand Weather : रांची। बीते 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्‍के दर्जे की बारिश हुई। अब मानसून के लिए अनुकूल परिस्‍थति बन रही है। आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 15 जून को दी।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज अनेक जगह बारिश

केंद्र के अनुसार आज यानी 16 जून को राज्‍य में अनेकों स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

17 से सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 17 जून से राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 15 से 20 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां होगी भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 16 जून को राज्‍य के दक्षिणी-पश्चिम और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 17 जून को दक्षिण-पश्चिम एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर लातेहार, लोहरदगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम एवं उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसका असर पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य और निकटवर्ती उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा।

यहां होगी बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 17 जून को राज्‍य के दक्षिणी-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK