- गिरिडीह सांसद ने मुख्यमंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
गिरिडीह। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने डूमरी प्रखंड के बलथरिया में पदस्थापित पंचायत सेवक सुखलाल महतो के प्रखंड परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने प्रयास के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि सुखलाल महतो ने डूमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना व अन्य तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आत्महत्या के प्रयास के लिए उन्हें दोषी ठहराया है।
सांसद ने सवाल किया कि एक पंचायत सेवक पर आखिर किस तरह का दवाब बनाया जा रहा था। क्यों इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि सुखलाल महतो के सामने कोई और रास्ता नहीं बचा, सिवाय आत्महत्या के। यह जांच का विषय है।
सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में सवाल उठाया है कि क्या सुखलाल महतो कोई अनैतिक व भ्रष्टाचार लिप्त कार्यों को करने का दवाब बनाया जा रहा था, जिसके लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था? प्रखंड कार्यालय डूमरी में हुई यह घटना प्रखंड अधिकारियों की मनमानी व भ्रष्ट लोगों के साथ मिलीभगत से भ्रष्टाचार की ओर इंगित करती है।
श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री से इस दु:खद घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने और सरकारी कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों द्वारा उचित व्यवहार के लिए दिशा निर्देश देने की आवश्यकता जतायी है, ताकि जनता व कर्मचारियों के साथ भी भद्रता से व्यवहार हो। जनता को उनका हक व अधिकार के साथ त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही भविष्य में इस तरह की दु:खद घटना पुनरावृति नहीं हो सके।
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने रिम्स जाकर जिंदगी व मौत से जूझ रहे सुखलाल महतो का हाल चाल जाना। उन्होंने इलाज कर रहे डाक्टरों से भी बात चीत की। उन्होंने रिम्स प्रबंधन से मिलकर सुखलाल महतो के बेहतर से बेहतर इलाज को लेकर भी चर्चा की। साथ ही परिजनों से भी मुलाकात की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK