- उपायुक्त ने इंटर कला और वाणिज्य संकाय के छात्राओं को किया सम्मानित
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचन्द ने झारखंड अधिविद्यय परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडियट-2025 के कला संकाय में लोहरदगा की ओर से प्रथम तीन स्थानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर डॉ अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय कैरो की छात्रा शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान पर केजीबीवी किस्को की छात्रा नुरशब्बा खातून और तृतीय स्थान पर लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय भण्डरा की छात्रा चंचल साहू हैं।
इनके अलावा वाणिज्य संकाय में लोहरदगा जिले की ओर से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जारा महविश को भी उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। जारा महविश लोहरदगा जिला के ईआईएमए कॉलेज मन्हो की छात्रा हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी छात्राओं से उनके पंसदीदा करियर से संबंधित जानकारी ली। उन्होने ने कहा कि 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद करियर के बहुत सारे विकल्प खुले हैं। सभी विकल्पों की जानकारी ले। उनमें से जिसकी तैयारी करने के लिए स्वंय को योग्य पाते है, उसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। एक बार करियर का चुनाव कर लेने के बाद सिर्फ प्रतिबंद्धता के साथ तैयारी में जुट जाएं।
जिला प्रशासन द्वारा 10 और 11 जून को 10वीं, 11वी एवं 12वी उतीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसेलिंग की व्यवस्था नगर भवन लोहरदगा में की गई है। आप सभी उसमें आए और परंपरागत करियर विकल्प के साथ साथ आधुनिक करियर के विकल्पों की भी जानकारी लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। अपना आकलन कर अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत करें। सिद्ध करें कि आपका निर्णय सही है।
आज इस अवसर पर चारों छात्राओं के अभिभावक जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK