नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा। इस दौरान वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब पुल’ का उद्घाटन करेंगे। वे राजधानी श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 100 रुपए के स्मारक सिक्के का भी आवरण करेंगे। सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार इस सिक्के के एक तरफ चिनाब सेतु का फोटो होगा, जिसकी ऊपरी परिधि पर हिन्दी और निचली परिधि पर अंग्रेजी में जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन लिखा होगा।
सिक्के में चिनाब सेतु के चित्र के ठीक ऊपर हिन्दी और अंग्रेजी में चिनाब सेतु 2025 लिखा होगा। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे मूल्यवर्ग 100 लिखा होगा। इसके दाएं और बाएं हिन्दी और अंग्रेजी में भारत लिखा होगा।
सुधीर ने बताया कि भारत सरकार की कोलकता टकसाल में बने इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ते का मिश्रण होगा। यह प्रचलन में नहीं आएगा। इसे लोग संग्रह के लिए ले सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK