
रांची। श्री महावीर मंदिर पंडरा रांची के संस्थापक स्व. हरिकिशुन साहू द्वारा हस्तनिर्मित प्राचीन मंदिर 1958 में स्थापित किया गया है। इसके प्रथम तल पर राम लखन जानकी मंदिर कमेटी द्वारा श्री राम लखन जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को श्रीराम लखन जानकी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। इसमें हजारों की सख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। गुरुवार को सुबह 10 बजे से प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे श्रीराम लखन जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के पश्चात मंदिर का द्वार आम नागरिकों के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जायेगा। साथ में भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्रीराम लखन जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, संरक्षक विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव कामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष राम लखन साहू, उप कोषाध्यक्ष अर्जुन साहू, उपसचिव आशीष कुमार साहू, प्रबंधक कप्तान मुन्ना बड़ाईक अन्य दानवीर एवं सम्मानित समाजसेवियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK