
- कल चर्च रोड से गांधी मैदान तक वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा
पलामू। विश्व पर्यावरण दिवस पर मेदिनीनगर नगर निगम, वन प्रमंडल पलामू, लायंस क्लब ने मंगलवार को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर आमजनों को जागरूक किया गया। इस क्रम में फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया। भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गयी।
इस अवसर पर नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी एवं लायंस क्लब के सदस्य के सहयोग से छः मुहान चौक से डाबर रोड, पंचमुहन चौक, बीच बाजार कुआं से होते हुए विष्णु मंदिर रोड एवं लीच बिल्डिंग तक सभी व्यवसायी और फुटपाथी दुकानदारों को प्लास्टिक नहीं उपयोग करने एवं सभी को कपड़े की थैली उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इसमें फुटपाथी दुकानदारों एवं व्यवसायियों से प्लास्टिक भी जब्त किया गया। भविष्य में प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की चेतावनी भी दी गयी।
नगर आयुक्त एवं डीएफओ के दिशा निर्देशों के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 जून को प्रातः 6 बजे स्टेशन रोड चर्च रोड से गांधी मैदान तक वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी, वन प्रमंडल पलामू के पदाधिकारी, कर्मी, लायंस क्लब के सदस्य स्केटिंग करने वाले बच्चे, स्कूल के बच्चे आदि सम्मिलित होंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK