
पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हुसैनाबाद (पलामू) के सचिव निर्मल कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (उ०) राकेश कुमार से बीरआरसी में मुलाकात की। बुके और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट की।
इस अवसर पर सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि 22 पंचायतों से आच्छादित यह प्रखंड शैक्षिक मामले में सदैव अग्रणी रहा है। विभागीय रिपोर्टिंग में अव्वल रहा है। मीड डे मील रिपोर्टिंग में शिक्षक पदाधिकारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। शिक्षक शिक्षण कार्य दक्षता पूर्वक संपादित करते हैं। शत प्रतिशत बच्चों को छात्रवृत्ति का भुगतान ससमय होता है।
बीईईओ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। विषम परिस्थितियों एवं उपलब्ध सीमित संसाधनों से यही वर्ग काम करना जानता है। अच्छी नियत एवं नीति के बदौलत इसे परिणाम में तब्दील करता है। मैं खुद शिक्षक रहा हूं। शिक्षक को होनेवाली परेशानियों से वाकिफ हूं। सदैव शिक्षक संघ को विश्वास में लेकर काम करेंगे। शिकायत का मौका नहीं देंगें।
इस अवसर पर वरीय शिक्षक सुरेंद्र राम जिला संयुक्त सचिव, गिरिवर राम, रंजीत कुमार, जितेंद्र राम प्रखंड कोषाध्यक्ष, शंकर पासवान, रामलाल राम, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, परमानंद प्रियदर्शी, योगेंद्र पासवान, अनूप सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK