श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या का आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज कन्हैया आया है भक्तों के घर आया है

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में वट सावित्री पूजा एवं सोमवती अमावस्या का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण का अलौकिक भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा-अर्चना, प्रसाद भोग, भजन संध्या एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।

श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती की। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिवार के सुख, शांति, समृद्धि के लिए भगवान श्री राधा कृष्ण से प्रार्थना की।

सबों ने सामूहिक महाआरती मे भाग लिया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। करीब 2 घंटे तक चली भजन-कीर्तन कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने मनमोहक सुमधुर भजनों की गंगा बहाई।

  • कर लो सावित्री पूजा जीने का सहारा है या मैया जी को प्यारा है…
  • देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ मेरे सर पर रख दो कान्हा अपने ये दोनों हाथ…
  • कान्हा ने किया मिस कॉल की राधा बोले हेलो हेलो..
  • नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज कन्हैया आया है भक्तों के घर आया है..

मनीष के भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रद्धालु खूब झुमे। पूरा मंदिर परिसर वृंदावन कृष्णमय बन गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह महिलाओं के शक्ति समर्पण और प्रेम का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मधु जाजोदिया, अंजनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK