
रांची। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के कक्षा 9 के छात्र आर्यन कुमार ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2024-25 के राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आर्यन ने पूर्वी क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उसे 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार और इंटर्नशिप का अवसर दिया गया। उसे एनसीएसएम-इनोवेशन हब की एक वर्ष की सदस्यता भी दी गई है।
डीआरडीओ, इसरो, सीएसआईआर या बीएआरसी में 1-3 सप्ताह के प्रशिक्षण-सह-इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर भी आर्यन को मिला है।
प्रधान अध्यापिका ने आर्यन की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता को बधाई दी। आर्यन को स्कूल को गौरव का क्षण देने के लिए पुरस्कृत किया। आगे भी स्कूल का प्रयास रहेगा कि आर्यन की तरह अन्य विद्यार्थी भी इस ऊंचाई तक पहुंच सकें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK