वित्त मंत्री ने ICAI के न्‍यूजलेटर के नए संस्‍करणों का किया विमोचन

झारखंड
Spread the love

  • प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर संस्‍था के गतिविधियों की दी जानकारी

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), रांची शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से 24 मई को भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, सचिव सीए भुवनेश ठाकुर, सदस्य सीए अंकित राजगारिया और सीए विकास सहाय शामिल थे।

मुलाकात के दौरान संस्थान की रांची शाखा और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित न्यूज़लेटर के नवीनतम संस्करणों का मंत्री ने अनावरण किया। मंत्री ने इन प्रकाशनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य में वित्तीय जानकारी के प्रचार-प्रसार और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हैं।

वित्‍त मंत्री ने राज्य के आर्थिक विकास में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि वित्तीय अनुशासन, ईमानदारी और विशेषज्ञता के साथ कार्य करने वाली यह बिरादरी शासन के साथ-साथ समाज में भी स्थिरता और विश्वास स्थापित करती है।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों और छात्रों के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंत्री से आग्रह किया कि आईसीएआई, रांची शाखा और वित्त विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के विकास के लिए एक टॉक शो का आयोजन किया जाये। इसपर उन्‍होंने अपनी सहमति व्यक्त की है। 

सचिव सीए भुवनेश ठाकुर ने सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की भूमिका और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK