
- समिति से 1000 से भी अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा : कुणाल अजमानी
रांची। श्री रामलला पूजा समिति के सानिध्य में धुर्वा स्थित मेफेयर बैंक्विट हॉल में पूजा समिति के पदधारी एवं सदस्यों की बैठक 24 मई को हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। बैठक के स्वागताध्यक्ष व समिति के महामंत्री कुणाल अजमानी ने बताया कि श्री रामलला पूजा समिति के सानिध्य में विगत वर्ष तन, मन, धन के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया था। इस बार भी हम पूरी भव्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहे है।
श्री अजमानी ने बताया कि पूर्व में दुर्गा पूजा पंडाल में श्री राम मंदिर के प्रारूप को लोगों ने खूब सराहा। पांच राज्यों से श्री राम मंदिर के पूजा पंडाल के प्रारूप को देखने के लिए लोग लाखों की संख्या में पहुंचे थे। मां भवानी के भक्तों से मिले अपार समर्थन और सहयोग के लिए हम सभी दर्शनार्थियों का स्वागत व आभार प्रगट करते हैं।
महामंत्री ने कहा कि आयोजन समिति के लिए गौरवांवित होने की बात है कि 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंडाल में आकर मां भवानी के दर्शन किये। यह भीड़ अबतक की सबसे बड़ी रही। रांची के कई मीडिया ने पंडाल की सुंदरता, भव्यता को अब तक के सबसे बेस्ट पंडाल की श्रेणी में लाकर हमारे मान सम्मान को बढ़ाते हुए हमें गौरवांवित होने का अवसर प्रदान किया। यह सदस्यों की मेहनत का प्रतिफल है।
श्री अजमानी ने कहा कि सभा में जो भी सुझाव आएंगे, उसपर अमल करते हुए बार भी बड़े ही धूमधाम और सभ्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन लोगों के सहयोग से करने जा रहे हैं। इस बार के आयोजन में माता के भक्तों की सुविधा के लिए आये हुए सुझावों को अमल कर पंडाल के दर्शन की व्यवस्था को ओर भी सुलभ बनाने का कार्य करेंगे। एचईसी और धुर्वा के सभी क्षेत्रवासियों का हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस सफलता का श्रेय आपको भी जाता है।
इस अवसर पर विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती नीलम चौधरी, कृष्णा महतो, उमेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, डॉ दिलीप कुमार सोनी, रवि कुमार टुंना, रोहित शारदा, रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल सहित कई विशिष्ट लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि रांची से यहां आकर दुर्गा पूजा के आयोजन को भव्य रूप देने का जो बीड़ा उठाया, वह सफल हुआ। पूजा के इस आयोजन की भव्यता सुंदरता का दर्शन हम लोग रांची जाकर देखते थे, जिसे आपने इस क्षेत्र में किया। उन्होंने कहा कि एचईसी और धुर्वा के लोगों को भी आयोजन से जोड़ने का अवसर दिया जाय। वे भी समिति को अपनी सेवा अर्पित करना चाहते हैं।
दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारी के लिए कई लोगों से सुझाव भी मांगे गए। चर्चा और परिचर्चा के बीच में कई लोगों ने अपने सुझाव रखें। पूजा को वृहद बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सारस्वत ने किया। सतीश सिन्हा ने धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अशोक चौधरी, कुणाल अजमानी, धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद सारस्वत, विकास सिंह, उमेश यादव, विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, कृष्णा महतो, अनिल गोयल, राजू पोद्दार, नीलम चौधरी, शोभा यादव, निर्मल जालान, रोहित पांडे, दीपक चौधरी, मनीष लोधा, अमरनाथ सरकार, रोहित शारदा, सुनील जायसवाल, पवन सिंह, प्रवीण कुमार, महेश सोनी, सतीश सिंह, रवि कुमार टुन्ना, आशीष भाटिया, सुजीत कुमार,अमर कुमार, अनिल चौधरी, डॉ दिलीप कुमार सोनी, ललित चौधरी, आशुतोष दवेदी, सागर चंद्रवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK