ED की बड़ी कार्रवाईः जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में 10 बैंक खातों में जमा 60 लाख जब्त

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आई है, जहां ईडी ने जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये जब्त किये हैं। यह रकम 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले के आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किये गये कागजी कंपनियों के 10 बैंक खातों में जमा थी।

इस दौरान ईडी ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया है। यह कोलकाता का कारोबारी शिव कुमार देवड़ा है। ईडी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी ईडी ने दो आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। फिर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यहां बताते चलें कि, जीएसटी घोटाले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता का कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा न्यायिक हिरासत में है।

तीनों को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद रखा गया है। फिलहाल, केवल शिवकुमार देवड़ा को ईडी ने रिमांड पर रखा है। यह भी बता दें कि, ईडी ने उक्त मामले में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने सात और आठ मई को रांची, जमशेदपुर और कोलकाता स्थित आरोपियों के ठिकानों पर रेड की थी। इस दौरान आरोपियों के मोबाइल, डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर जब्त किये गये थे।

मामले की जांच के दौरान पता चला कि कोलकाता का कारोबारी शिवकुमार देवड़ा पूरे स्कैम का मास्टरमाइंड है। इसी के साथ मिलकर सभी आरोपी फर्जी इन्वॉयस बनाकर टैक्स चोरी किया करते थे।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने साथ मिलकर 14 हजार 325 करोड़ का फर्जी इन्वॉयस तैयार कर लगभग 800 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की थी। वहीं, मामले की छानबीन करते वक्त पता चला कि आरोपियों ने फर्जी इन्वॉयस बनाने के लिए 135 शेल कंपनियां बनायी है।

ईडी द्वारा सभी कंपनियों की जांच की जा रही है। इसी जांच के दौरान शेल कंपनियों के 10 बैंक खातों में जमा 60 लाख रुपये को जब्त किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj