टैक्स फेल और ओवरलोडेड वाहनों की जांच, पांच जब्‍त, छह लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

  • कचहरी चौक, मोरहाबादी एवं मेसरा क्षेत्र में चलाया गया जांच अभियान

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर 22 मई, 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कचहरी चौक, मोरहाबादी एवं मेसरा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की गई।

अभियान के दौरान 189 वाहनों की जांच की गई। बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच में 26 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। इन पर 6,03,002 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान 5 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त 4 वाहनों को मेसरा एवं एक वाहन को मोरहाबादी टीओपी में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK