
अफरोज आलम
रांची। जमीअतुल मोमिनीन चौरासी चुनाव 2025 के नवनिर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को पुरानी रांची स्थित मोमिन हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क़ुरआन करीम के तिलावत से की गई। इसके बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मोमीन पंचायतों और ग्रामीण इलाकों की अंजुमन कमेटी सहित रांची अंजुमन इस्लामिया के पदधारी, संस्था और तंज़ीमों के जिम्मेदारों को साफा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
सभी जीते हुए पदधारियों को मौलाना तल्हा नदवी ने शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर सदर मोहम्मद मजीद अंसारी ने कहा कि जल्द बैठक कर कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया जायेगा। इसके बाद मजलिस-ए-शुरा की बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। साथ ही झारखंड के सभी जिलों में जमिअत का विस्तार किया जायेगा।
सचिव नूर आलम ने कहा कि समाज के दबे कुचले, बेवा, यतीम, गरीब विद्यार्थियों को जमीअत हर संभव सहयोग करेगी। जमिअत के बाइलॉज को समाज के हित में संसोधन कर मजलिश-ए-शुरा से पास कराया जायेगा। उपाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि आर्थिक रूप के जामियत को मजबूत करना है, ताकि समाज के जरुरतमंदों को इसका लाभ मिले। कोषाध्यक्ष अरशद जिया ने कहा कि सभी लोग एक विचारधार के साथ मिलकर जामियत का विकास करेंगे।
इस मौके पर मुख्य चुनाव संयोजक जुनैद आलम, संयोजक मोहम्मद नौशाद, जमील अख्तर, नुरुल होदा, एस अली, इबरार अहमद, हाजी अब्दुल रहमान, नुरुल होदा, सैफुल हक़, पप्पू गद्दी, फिरोज ज़िलानी समेत रांची शहर के अलग-अलग पंचायत के जिम्मेदार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK