
- ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में नई कमेटी गठित
जमशेदपुर। ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड का चौथा राज्य सम्मेलन जमशेदपुर प्रधान डाक में रविवार को हुआ। साधन कुमार सिन्हा ने इसकी अध्यक्षता की। में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में एसोसिएशन के महासचिव डीके देवनाथ भी उपस्थित हुए।
सम्मेलन में राज्य सचिव एमजेड खान ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस पर सम्मेलन में उपस्थित धनबाद, रांची, पलामू, जमशेदपुर आदि के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। झारखंड में पोस्टल/ आरएमएस पेंशनर्स की समस्याओं से भी अवगत कराया। चर्चा के बाद प्रतिवेदन को आम सहमति से पारित किया गया।
कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ साहू ने सभा में आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभा ने इसे भी आम सहमति से पारित किया। अगले सत्र के लिए 28 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया।
ये है नई कमेटी
- अध्यक्ष : साधन कुमार सिंहा
- वरीय कार्यकारी अध्यक्ष : केडी राय व्यथित, रांची
- कार्यकारी अध्यक्ष : छोटे लाल तिवारी (जमशेदपुर) और बीके चौधरी (रांची)
- उपाध्यक्ष : बी बारा (रांची), बीबी प्रसाद सिंह (धनबाद), नवीन कुमार सिन्हा (गिरिडीह), एसपी सिंह (पलामू), रत्नेश रत्न (जमशेदपुर)
- राज्य सचिव : एमजेड खान (रांची)
- संयुक्त सचिव : शमीम अख्तर
- सहायक सचिव : जेपी झा (धनबाद), यूएसएस भट्ट (पलामू), जेएन प्रसाद (रांची), गौतम विश्वास (रांची), गिरवर राम (पलामू)
- संगठन सचिव : निर्मल मिस्त्री (हजारीबाग), विनय कुमार (दुमका), राफेल बाखला (सिमडेगा), देवचरण साहू (रांची)
- कोषाध्यक्ष : त्रिलोकी नाथ साहू (रांची)
- सहायक कोषाध्यक्ष : शिव कुमार साह (पलामू)
- इसके अलावा 5 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।
एसोसिएशन के महासचिव डीके देवनाथ ने सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर राज्यों के सर्किल कार्यालय के समक्ष 23 मई को धरना दिया जाएगा। डाक महाध्यक्षों को डाक विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
राज्य सम्मेलन में रांची से 8 प्रतिनिधि साधन सिन्हा, केडी राय व्यथित, एमजेड खान, शमीम अख्तर, जयनारायण प्रसाद,त्रिलोकी नाथ साहू, धनेश्वर गोस्वामी एवं देवचरण साहू शामिल हुए। सभा का संचालन एमजेड खान और जगदेव प्रसाद ने धन्यवाद किया।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK