पश्चिमी सिंहभूम में चालक की सूझबूझ से बचीं दो दर्जन से अधिक जिंदगियां

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। बीनसाई-चेमलाईसाई मुख्य मार्ग पर दुघजोड़ी गांव के पास एक बड़ा हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे होने से टल गया। जोड़ा से टाटानगर जा रही ‘कारवां’ नामक यात्री बस तेज रफ्तार में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे के वक्त बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ का परिचय दिया। बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अगर बस थोड़ी और आगे बढ़ती, तो खेत में पलट सकती थी। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन चालक ने उन्हें शांत कर सुरक्षित बस से बाहर निकाला।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ उनका सामान भी बाहर लाया गया।

सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बस चालक की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी तत्परता से कई जिंदगियां बच गईं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK