रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सपरिवार रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां अपने पारिवारिक सदस्य जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा एवं अन्त्येष्टि संस्कार में भी सम्मिलित हुए।
विदित हो कि दिवंगत जगदीश सोरेन रिश्ते में (राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के चचेरे भाई) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा लगते थे। विगत 17 मई, 2025 को उनकी मृत्यु हो गई थी। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK