चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बड़ा हादसाः ट्रक से टकराई टाटा मैजिक, 3 लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। बाईहातु क्रशर प्लांट के पास मंगलवार की रात टाटा मैजिक और खड़े ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सवारी गाड़ी में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में से तीन लोगों की इलाज के दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोटा गांव के 35 वर्षीय गंगा जारिका, पासुहातु गांव के 21 वर्षीय शिवराम हेंब्रम और बाईहातु गांव के 40 वर्षीय जगदीश हेंब्रम के रूप में हुई। सवारी गाड़ी का चालक 35 वर्षीय सीनू पुरती भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घायल व्यक्तियों को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों ने घायल जगदीश हेंब्रम की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

दुर्घटना देर रात हुई और सवारी गाड़ी की गति तेज होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK