- लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), अबुआ आवास एवं 15वें वित योजना की समीक्षा समाहरणालय के सभागार में 13 मई को की। पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, भवन निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य व आपूर्ति इत्यादि से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।

विदित हो कि 23 मई को दिशा की बैठक होनी है, जिसे लेकर उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से विकास योजनाओं से संबंधित अध्यतन प्रतिवेदन की मांग करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। लंबित/अपूर्ण योजनाओं शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
पेयजल विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह को निर्देश दिया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के सभी प्रखंड पंचायत एवं टोला स्तर पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। चापानल, जलमीनार आदि को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सरकारी व आवासीय विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को निर्देशित किया गया।
कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों की समीक्षा करते हुए इन विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए अध्यतन प्रतिवेदन के समीक्षा के बाद सक्रियता बढ़ाते हुए शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त भूमि नामांतरण, केसीसी ऋण, आपूर्ति, जाति, निवास प्रमाण पत्र, मंईया सम्मान योजना, पेंशन आदि विषयों की भी समीक्षा की गई। राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सभी पेंडिंग कार्यों यथा- म्यूटेशन, डीमार्केसन, सर्टिफिकेट इश्यू, डिस्प्यूट लैंड इत्यादि को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
पीएम किसान योजना के तहत लाभुकों को पेमेंट किए जाने की दिशा में शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में लैंप्स पैक्स के गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदित करने का निदेश उपायुक्त नें संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया। अपेक्षाकृत पुअर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त कि गई।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, नगर ऊंटारी एवं रंका के क्रमशः संजय कुमार, प्रभाकर मिर्धा एवं रूद्र प्रताप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रमेश कुशवाहा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK