जरूरतमंदों को विधिक सेवा मुहैया करा रहे हैं डालसा में कार्यरत पीएलवी

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची के सचिव के मार्गदर्शन में डालसा के पीएलवी अपने-अपने क्षेत्र में अपने काम का लोहा मनवा रहे हैं। पीएलवी की नियुक्ति ब्लॉक, अस्पताल, थाना एवं स्कूल-कॉलेज के लिगल-एड-क्लिनिक में की गयी है। वे जरूरतमंदों को विधिक सेवा मुहैया कराकर सरकार के लाभकारी योजना का लाभ दिला रहे हैं।

इसके मद्देनजर सिल्ली ब्लॉक में कार्यरत पीएलवी ने आज राधिका देवी को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना का फर्म भरकर आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मदद पहुंचाया। चान्हों ब्लॉक में कार्यरत पीएलवी निलश्याम ने लाभुकों को एवीएन स्पॉनसरशीप योजना में जोड़ने और इसकी जानकारी लोगों को दी।

राहे ब्लॉक में पदस्थापित पीएलवी जगदीश महतो ने गरूचरण महतो को प्रधानमांत्री आवास के लिए फर्म भरने एवं आगे की प्रक्रिया में मदद पहुंचाया। सीआईपी, कांके में कार्यरत पीएलवी सम्पा दास ने बोकारो निवासी पार्वती देवी से मिलकर डालसा से मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी दी। मानसिक रोगी पार्वती देवी से मिलकर उनका लिगल समस्याओं को निपटाया। डॉक्टर से मिलकर उनकी मदद पहुंचायी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK