जेसीआई रांची ने किया तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने नव अंकुरम प्ले स्कूल में तीन दिवसीय स्प्रिंग ब्रेक समर कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन 12 से 14 मई तक किया गया। इस कैंप में 4 से 12 साल तक के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया।

कैंप में बच्चों को विविध प्रकार की क्रियाएं सिखाई गई। इसमें सेल्फ डिफेंस, प्राणिक हीलिंग, कैनवास पेंटिंग, ओरीगामी, टेबल एटिकेट्स, क्ले आर्ट एंड क्राफ्ट, ट्री प्लांटेशन, योगा, जुंबा आदि शामिल हैं। डेंटल कैंप का आयोजन भी किया गया। बच्चों के लिए रैन डांस और मूवी शो का भी आयोजन किया गया।

कैंप में अध्यक्ष प्रतीक जैन, सनी केडिया, नेहा खेमका, निधि केडिया, सौम्या समोता, व पूजा हेतमसरिया ने सहयोग दिया। कैंप में आशा मोदी, शीतल लाखोटिया, अनुराधा वर्मा, पायल जैन, रूबी मित्रा, स्वीटी मुरारका उपस्थित थे। कैंप में नव अंकुरम प्ले स्कूल की डायरेक्टर सूची ढांधनिया जैन, कैंपटी ड्रिंक्स, स्वीट इंडिया और केडिया एंटरप्राइजेज का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK