- राहुल गांधी की पहल को बताया जन-जन की आवाज
चाईबासा। युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में ‘संविधान बचाओ व जातीय जनगणना आभार यात्रा’ निकाली। यह यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों से गुजरती हुई शहीद पार्क चौक में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी शशि सिंह शामिल हुईं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी द्वारा संविधान की रक्षा और जातीय जनगणना की मांग आज देशभर में जन-जन की आवाज बन चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से झारखंड सहित आदिवासी राज्यों में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग भी दोहराई।
विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, कुलदीप कुमार, राकेश साहू और सुरेश संवैया उपस्थित थे। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाए गए संविधान बचाओ व जातीय जनगणना अभियान को जनसमर्थन मिला है, जिससे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।
इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्नी देवगम, महासचिव सन्नी रॉबर्ट, नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सहित एनएसयूआई और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


