बढ़े तनाव के बीच भारत में घुसपैठ कर रहा था पाकिस्तानी, बीएसएफ ने किया ढेर

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर में घुसपैठ की कोशिश हुई है, जिसे चौकस बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया है।

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट स्थित बीएसएफ की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास बुधवार रात 2:30 बजे गेट नंबर 207/1 के पास एक व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ कर रहा था।

यहां बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी देते हुए रुकने को कहा, लेकिन वह लगातार आगे बढ़ रहा था, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग कर उसे मार गिराया।

जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पंजाब में बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ाई हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं।

बीएसएफ ने सीमा पर लगी फेंसिंग के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए गए हैं। बोर्डर पर कुछ भी हरकत होने पर देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी जिला पुलिस, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को अगले आदेश तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

डीजीपी ने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अपने अथॉरिटी के मंजूरी की छुट्टी पर नहीं जाएगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि केवल आपातकालीन स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के अथॉरिटी की ओर से ही छुट्टी मंजूर की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj