
जमशेदपुर। झारखंड में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर विपक्ष हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर है। ताजा मामला जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड से आया है, जहां बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाला का पर्दाफाश हुआ है।
इस मामले में कार्रवाई भी शुरू हो गयी है। 4281 बर्थ सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया गया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये 5 लोगों में एक पंचायत सेवक, 2 प्रज्ञा केंद्र संचालक और 2 दलाल शामिल हैं।
इस मामले का मुख्य किंगपिन सोनारी फरार है। वह सोनारी का रहने वाला है। जांच अधिकारियों ने कहा है कि किंगपिन की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और कई लोगों की संलिप्ता सामने आयेगी।
जांच अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सचिव सुनील महतो समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार अन्य लोगों में मटियाबांधी और मालकुंडी पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक शिवम डे और सपन महतो, बिचौलिया बुंडू का हरीश प्रमाणिक और रांची का आरिफ आलम शामिल है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने में इस्तेमाल हुए कंप्यूटर और अन्य उपकरण जब्त कर लिये गये हैं।
इस मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए चाकुलिया प्रखंड से जारी किये गये 4281 फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों को रद्द करने का आदेश दिया है। जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जांच में यह बात सामने आयी है कि बनाये गये प्रमाण पत्रों में 3874 बहुसंख्यक समुदाय के हैं और 682 प्रमाण पत्र अल्पसंख्यकों के नाम पर बने हैं। इन प्रमाण पत्रों को तुरंत रद्द करने का निर्देश रजिस्ट्रार को दिया गया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने इन प्रमाण पत्रों की सार्वजनिक सूची जारी करने को कहा है, ताकि अन्य विभाग भी इनकी जांच कर सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इनका उपयोग किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में तो नहीं हुआ।
इस फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के लोग जमशेदपुर ही नहीं, पूरे झारखंड में फैले हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को घटना का विवरण साझा करने और आवश्यक बिंदुओं की जानकारी देने का फैसला किया है, ताकि वे भी अपने क्षेत्र से बड़े रैकेट को पकड़ सकें।
जानें फर्जी प्रमाण पत्र का कहां-कहां होता है इस्तेमाल
- फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर स्कूल में नामांकन
- सरकारी योजना का लाभ लेने
- जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट बनवाने
- आधार कार्ड बनवाने
- अन्य दस्तावेज बनवाने में
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि चाकुलिया की बीडीओ आरती मुंडा के लिखित आवेदन पर चाकुलिया थाना में कांड संख्या 32/2 दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी और गिरफ्तारियां होंगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj