रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में 6 मई को मातृत्व दिवस मनाया गया। इस बार मातृ दिवस ओल्डेज होम में रहने वाली माताओं के साथ बरियातु स्थित सीनियर सिटीजन वृद्धाश्रम में मनाया गया।
शाखा द्वारा माताओं के साथ हाउजी के साथ तरह-तरह के खेल खेले गए। उन्हें तरह-तरह के उपहार दिए गए। उनके लिए लज़ीज़ अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। वृद्धाश्रम में सभी माताओं को भेंट स्वरूप साड़ी देकर सम्मानित किया गया।
नारी चेतना प्रभारी रंजू मालपानी एवं पूजा लाडीया ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारी की थी। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि माताओं के साथ दिन बिताकर शाखा सदस्यों को बहुत ही गौरव महसूस हुआ। उनका आशीष पाकर सदस्यों को हर्ष की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान, सपना सिंघानिया, रंजू मालपानी, दीपिका मोतीका, कविता जालान, कृष्णा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सौम्या सामोता, सोनम शर्मा, पिंकी शर्मा, पूजा लाडिया,पूजा जैन,पायल जैन, आशा संथालिया, आशा सर्राफ, हेमा पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, प्रिया सिंघानिया अन्य सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK