रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी एवं मास कम्युनिकेशन इकाई ने एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर-2025 का आयोजन हातमा बस्ती स्थित झारखंड चौक के समीप किया। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की। सात दिन तक शिविर को करने के लिए प्रेरित किया।
इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा ने युवा स्वयंसेवकों को ऊर्जा से सात दिन शिविर चलाने के लिए प्रेरित किया। मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ बसंत झा ने युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हैप्पी भाटिया द्वारा किया गया।

इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल के कोर्स समन्वयक नीतेश राज, अजित कुमार सिंह, निशिकांत प्रसाद, मास कम्युनिकेशन के केपी तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। झारखंड चौक, हतमा के आसपास के क्षेत्रों में 60 घरों का सर्वे कर गावों से जुड़ी समस्याओं का पता लगाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर स्वयंसेवक रिकेष, रुक्मिणी, रश्मि, विधि, श्रेया, नीरज, गौरव, सागर और सचिन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK