स्व अर्जुन बैठा मेमोरियल वुडबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिला वुडबॉल संघ एवं रिलेशन के तत्‍वावधान में स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में एक दिवसीय इंडिविजुअल स्व. अर्जुन बैठा मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वुडबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा, रांची जिला वुडबॉल संघ के सचिव सह रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी दीपक वर्मा, रिंकू वर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाडियों को मेडल और प्रशस्‍ति‍ पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सरवर अंसारी, आशुतोष कुमार, सौरभ कुमार, मनमोहन सुंडी, राजेश गोप, रितेश कुमार,नदीम खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी शिवम ने दी।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक वर्ग

  • प्रथम : देवपुजन ठाकुर
  • द्वितीय : मयंक सिंह
  • तृतीय : विक्रम कुमार
  • चतुर्थ : अजीत गोप

बालिका वर्ग

  • प्रथम : प्रभा मांझी
  • द्वितीय : अनुष्का कुमारी
  • तृतीय : नीतू मांझी
  • चतुर्थ : रानी कुमारी

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK