एसबीयू में ‘सेफ लैंडिंग ऑफ चंद्रयान -3’ पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतरिक्ष कार्यक्रमों में इसरो निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में हमने अपनी पुरानी गलतियों से काफी कुछ सिखा है। यह बातें आज प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर राधाकांत पाधी ने कही। वे 2 मई को सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित एक्सपर्ट टॉक के अवसर पर ‘सेफ लैंडिंग ऑफ चंद्रयान -3’ विषय पर बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के विभिन्न अंतरिक्ष मिशनों पर विस्तार से जानकारों दी। उन्होंने रॉकेट रिकवरी पर इसरो के प्रयासों पर भी अपना विचार व्यक्त किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु द्वारा चंद्रयान -2 की नाकामी को दूर किए जाने, एक्यूरेट लैंडिंग में सॉफ्टवेयर एल्गोरिद्म के इस्तेमाल और ऑप्टिमल सॉफ्टवेयर एल्गोरिद्म से ईंधन की बचत पर उन्होंने व्याख्यान दिया। चंद्रमा पर रफ ब्रेकिंग और फाइन ब्रेकिंग पर भी उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने आईआईएससी, बेंगलुरु और इसरो के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने एक्सपर्ट टॉक के निमित्त सरला बिरला विश्वविद्यालय का दौरा करने के लिए प्रो. पाधी का आभार व्यक्त किया। कुलपति प्रो सी जगनाथन ने ऑप्टिमाइजेशन तकनीक की चर्चा की। उन्होंने अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न मिशनों के लिए इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नित्या गर्ग ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस एक्सपर्ट टॉक के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK