झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये

झारखंड
Spread the love

रांची। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को 440 वोल्ट का करंट लगा है। झारखंड में बिजली महंगी हो गयी है। नयी बिजली टैरिफ की घोषणा आज बुधवार को कर दी गयी।

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जानकारी दी है कि शहरी उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गयी है। ग्रामीण उपभोक्ता की दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गयी है।

ग्रामीण जहां प्रति यूनिट 6.70 रुपए देंगे, वहीं शहरी उपभोक्ताओं को 6.85 रुपए देने होंगे। कृषि उपभोक्ताओं के लिए नयी टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसी भी उपभोक्ता से मीटर रेंट नहीं लिया जाएगा।

ग्रामीण घरेलू बिजली 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई है। शहरी घरेलू बिजली 20 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई है। झारखंड में बिजली दरों में मामूली बढ़ोत्तरी की गयी है, लेकिन किसानों को राहत दी गयी है।

झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की बिजली की नयी टैरिफ के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा यह आदेश जारी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK