पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी के आदेश के बाद एक से बढ़कर एक मामले आ रहे सामने, जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्‍तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले को जानकार भारतीयों को हैरानी हो रही है।

अटारी बॉर्डर के ज़रिए पाकिस्तान लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक ओसामा ने कहा कि मैं अभी अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रहा हूं। मैं अपनी परीक्षाओं के बाद नौकरी के लिए इंटरव्यू देना चाहता था। मैं पिछले 17 सालों से यहां रह रहा हूँ। मैं सरकार से अपील करता हूं कि हमें कुछ समय दिया जाए।

उसने कहा कि मैंने यहां अपना वोट डाला है। मेरे पास मेरा राशन कार्ड है। पहलगाम जो कुछ भी हुआ वह गलत है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। यह बहुत शर्मनाक कृत्य है। मैंने यहां अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। मैं वहां क्या करूँगा? वहां मेरा भविष्य क्या है?

पाकिस्‍तानी नागरिक परवीन अख्तर-40 साल से भारत में रह रही हैं। उसके तीनों बच्चे यहीं जन्मे और पढ़े-लिखे। वह बोल रही है कि वे हमें वापस क्यों भेज रहे हैं?

एक और महिला कि हम 1965 में अवैध रूप से यहां बसे थे। हम 1999 में फारूक अब्दुल्ला सरकार के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस में भर्ती भी हुए थे। एक और महिला ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर भारत नहीं छोड़ेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK