पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। सिंहभूम के पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को ब्लॉक कॉलोनी स्थित उनके आवास पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा की कमी आज भी क्षेत्र की राजनीति में महसूस की जाती है। वे एक सशक्त हिंदूवादी नेता थे जिन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आकर प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

गौरतलब है कि स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा का निधन 29 अप्रैल, 2021 को कोरोना महामारी के दौरान हुआ था। उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें प्रेरणा स्रोत मानते हैं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा सहित शशि भूषण सामड, ललित मोहन गिलुवा, विश्राम मुंडा, पवन शंकर पाण्डेय, अशोक दास, प्रेम प्रधान, पंडित महतो, विमला प्रसाद, दीपक सिंह, गौतम रवानी, राजेश पासवान, कृतिवास प्रधान, महेश राव, गणेश तांती, सागर मुंडा, राजेश राय, जितेन बाईपाई, कुश पूर्ति, तीरथ जामुदा, श्रीवंत षाड़ंगी, अभय साव, परमेंद्र चौहान, देवेन मंडल, प्रतीक साव, संजय पासवान, सरना बाईपाई, महेंद्र पासवान और संदीप साव समेत कई कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK