गढ़वा की खुशबू लक्ष्‍मी ने पहले प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चटनीया पंचायत के पिपरडीह गांव की बेटी खुशबू लक्ष्मी ने यूपीएससी की परीक्षा में 977वीं रैंक प्राप्त कर प्रखंड, जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। उनके इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई है।

खुशबू लक्ष्मी के पिता कृष्ण मुरारी पांडेय एक साधारण किसान हैं। उन्‍होंने स्टेट रेंडिंग (डिपो) का कुछ दिनों तक काम किया। इसके बाद सहारा के एजेंट के रूप में काम कर अपने चार बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। उनकी माता का नाम किरण पांडेय है। खुशबू तीन बहनों में सबसे छोटी बहन हैं। उसके बाद एक छोटा भाई है।

खुशबू की प्रारंभिक शिक्षा पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में हुई। हाई स्कूल ज्ञान निकेतन, गढ़वा और इंटरमीडिएट गोपीनाथ महिला कॉलेज, गढ़वा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीसीए और राउरकेला से एमसीए की पढ़ाई पूरी की। वह, 2019 से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

खुशबू की सफलता पर ना केवल उनके परिवार में बल्कि पिपरडीह, गोइलकेरा और पूरे गढ़वा जिले में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

उसके पिता भावुक होते हुए कहते हैं, “आज मेरी बेटी ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है, अब मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।” खुशबू के छोटे भाई की पढ़ाई भी जारी है और पूरा परिवार वर्तमान में गोइलकेरा में ही रह रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *